पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर से लेकर गांवों तक पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। पिथौरागढ़ नगर को प्रतिदिन 13 एमएलडी पानी की जरूरत है, इसके सापेक्ष जल संस्थान को सिर्फ 8.5 एमएलडी पानी मिल रहा है। आंवलाघाट पेयजल योजना बनते वक्त बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन यह योजना भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है।
पिथौरागढ़ नगर में पेयजल आपूर्ति करने के लिए करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से आंवलाघाट पेयजल योजना बनाई गई थी। वर्तमान में इस योजना के लिए जजुराली गांव में बनाए गए पंपहाउस में 10 में से तीन पंप खराब चल रहे हैं। जल निगम के अधिकारियों का कहना है आचार संहिता होने के कारण पंपों को ठीक नहीं किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में आंवलाघाट से 8.5 एमएलडी से 9 एमएलडी पानी मिल रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से सिर्फ सवा सात एमएलडी पानी मिल रहा है। जिसमें से 2.25 एमएलडी पानी की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों की जा रही है। वर्तमान में ठुलीगाड़ पेयजल योजना से नगर के कई हिस्सों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन इस योजना का पानी पीने योग्य नहीं है। कई बार लोग दूषित पानी आने की शिकायत कर चुके हैं।
पिथौरागढ़ नगर के सभी 20 वार्ड पेयजल की किल्लत से जूझ है। नगर क्षेत्र में स्थित नौले, धारे सीवर रिसाव के कारण दूषित हो चुके हैं। इस कारण लोगों ने इनका इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।
धीरे-धीरे बनेगी 12 एमएलडी की पेयजल योजना
पिथौरागढ़। जिस वक्त आंवलाघाट पेयजल योजना बनाई गई थी उस समय कहा गया था कि इस योजना से 12 एमएलडी पानी मिलेगा। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि ये योजना नौ एमएलडी की है। जिसे धीरे-धीरे बढ़ती आबादी के हिसाब से 12 एमएलडी का किया जाएगा। वर्तमान में इसकी क्षमता नौ एमएलडी है। संवाद
-
आंवलाघाट में एक नए वैल का काम पूरा
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पेयजल योजना से .5 एमएलडी के नए वैल का निर्माण कार्य जल निगम ने पूरा कर लिया है। आचार संहिता के कारण इसमें पंप लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया आमंत्रित नहीं हो पा रही है। इस वेल के शुरू होने से कुछ हद तक लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
योजना क्षमता एमएलडी पेयजल आपूर्ति एमएलडी में
आंवलाघाट 12 7.25
घाट 3.5 2.25
रई 0.5 0.4
भिलोत 0.25 0
ठूलीगाड़ 4.5 0.5
-
कोट-
पिथौरागढ़ नगर को 13 एमएलडी पानी की जरूरत है। जिसके सापेक्ष सिर्फ 8.5 एमएलडी पानी मिल रहा है। आंवलाघाट पेयजल योजना से सिर्फ 7.25 एमएलडी पानी मिल रहा है। जिसमें से 2.25 एमएलडी पानी की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों की जा रही है।
-
कोट-
आंवलाघाट पेयजल योजना से आठ एमएलडी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जजुराली में तीन पंप खराब चल रहे हैं। योजना 12 एमएलडी की नहीं वर्तमान में 9.6 एमएलडी की है। आबादी बढ़ने के बाद योजना को अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा। इस क्रम में आंवलाघाट में 0.5 एमएलडी क्षमता के नए वेल का निर्माण पूरा हो गया है जिसमें पंप स्थापित किए जाने हैं।