गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर और आसपास के गांवों में भविष्य में पानी की समस्या न हो इसके लिए रामगंगा से पंपिंग योजना बनाई जाएगी।
जापान की जायका कंपनी ने 75 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल योजना की डीपीआर तैयार कर ली है। योजना तकनीकी समिति ( टीएसी) के पास विचाराधीन है। जानकारी के अनुसार शीघ्र ही योजना के लिए धन मिलने की संभावना है। पिछले दिनों जायका के इंजीनियर रामगंगा नदी से बनने वाली योजना का स्थलीय निरीक्षण कर गए हैं। वर्तमान में सालीखेत गधेरे से नगर और आसपास के गांवों के लिए पंपिंग योजना बनी है। गधेरे में गर्मियों के वक्त पानी कम होने पर पानी की आपूर्ति में बाधित हो जाती है। पंपिंग योजना में फिल्टर प्लांट नहीं होने से बरसात के समय नलों में गंदा पानी आता है। रामगंगा से पंपिंग योजना बनने के बाद यहां पानी की समस्या दूर हो जाएगी। संवाद