फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर पेयजल सबसे बड़ी समस्या : चुफाल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि पहाड़ पर सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। गांवों में पेयजल की व्यवस्था होने के बाद पलायन रुकेगा। इसके लिए सरकार ने जल जीवन मिशन योजना शुरू की है जिसका कार्य पूरे प्रदेश में तेज गति से चल रहा है। वर्ष 2023 तक योजना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह में हुई पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि राज्य में जल जीवन मिशन योजना के तहत करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत पिथौरागढ़ जिले में 95489 लोगों को पेयजल कनेक्शन दिए जाने हैं जिसमें से 74054 लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। बचे लोगों को भी कनेक्शन देने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। कहा कि जब वह पेयजल मंत्री थे तब उन्होंने भारत सरकार से 81 से अधिक पंपिंग योजनाएं स्वीकृत कराई। सबसे ज्यादा योजना पौड़ी जिले के लिए स्वीकृत हुई। इसके अलावा गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, डीडीहाट के लिए भी योजनाएं स्वीकृत कराई।
उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा से वंचित गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बंदरों को भी पहाड़ वालों के लिए परेशानी की वजह बताया। कहा कि पहाड़ पर बंदर खेती उजाड़ रहे हैं जिस कारण किसानों का कृषि से मोह भंग हो रहा है। बंदरों के बधियाकरण के लिए उनकी सीएम से वार्ता हुई है। पहाड़ों के किसानों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता गेहराज पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में हो रहा है रिवर्स पलायन
पिथौरागढ़। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि पहाड़ों पर मूलभूत सुविधाएं पहुंचने के बाद लोग मैदानों से पहाड़ों की ओर रिवर्स पलायन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा रिवर्स पलायन सीमावर्ती गांवों में हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा रिवर्स पलायन कर स्वरोजगार शुरू कर रहे हैं जो भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें