फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जर्जर हाल नलों से सड़कों पर बरबाद हो रहा पीने का पानी

Sun, 28 Jan 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में दशकों पूर्व बिछाई गई पेयजल योजनाओं के पाइप जर्जरहाल हो चुके हैं। जंग लगे इन पाइपों के फटने से पानी सड़कों पर ही बरबाद हो रहा है।
विज्ञापन

एक ओर पिथौरागढ़ नगर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी सड़कों पर ही बरबाद हो रहा है। नगर के सिल्थाम-अस्पताल रोड में पिछले कई दिनों से पानी बह रहा है। जल संस्थान के कर्मियों ने लिकेज ठीक करने के लिए सड़क पर गड्ढा खोदा था लेकिन अभी भी लिकेज बंद नहीं हो पाया है।
पुरानी पेयजल लाइनों को बीच सड़कों पर बिछाया गया है। इसके पाइप जगह-जगह फट जा रहे हैं। बीच सड़क पर कई फुट नीचे पाइप फटने से उनमें सुधार करना विभाग के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा है। इसके अलावा यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इससे पूर्व भी इसी स्थान पर पाइप फटने से एक माह तक पानी रिसता रहा था।
विज्ञापन

इसमें सुधार होने के कुछ समय बाद ही 10 मीटर की दूरी पर पाइप फट गया है। जनमंच ने जर्जर हाल हो चुकी पाइप लाइनों को शीघ्र बदलने की मांग की है। जन मंच के सुबोध बिष्ट, आरटीआई कार्यकर्ता लक्ष्मी दत्त जोशी का कहना है कि लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। यदि पेयजल की बरबादी नहीं रोकी गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें