फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किरीगांव में आठ दिन से पेयजल संकट

Sat, 03 Jun 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत चैसर के किरीगांव तोक के 50 से अधिक परिवार पिछले आठ दिन से पेयजल संकट से परेशान हैं। लोगों ने जल निगम पर पानी बंद करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किरीगांव के लोग ग्राम प्रधान किशन सिंह धामी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गांव में आठ दिन से पेयजल आपूर्ति सुचारु न किए जाने पर जल निगम के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल निगम पर पानी की आपूर्ति रोकने का आरोप लगाया। पूर्व में जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति को सुचारू नहीं किया गया। कहा कि जल निगम की ओर से छह माह के पानी का बिल प्रतिमाह 200 रुपये की दर से जमा करने को कहा जा रहा है। जल निगम ने बिना पूर्व सूचना के आपूर्ति बंद की है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भावना लोहिया, मोनिका शाही, सुनीता सामंत, नीलम, तारा बिष्ट, मीनू बिष्ट, उर्मिला शाही, गंगा शाही, रेखा चंद, रेखा बिष्ट, दीपा धौनी, गीता देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें