फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से भड़के पेयजल निगम कर्मी

Fri, 04 Jan 2019 10:33 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जल निगम परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन माह से वेतन, पेंशन, पारिवारिक पेंशन की धनराशि का भुगतान न होने से पेयजल कर्मी भड़क गए। उन्होंने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में धरना दिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार चंद के नेतृत्व में पेयजल निगम कार्यालय प्रांगण में निगम कर्मियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की और धरना दिया। संगठन के जिला सचिव अंबर सिंह के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निगम कर्मियों को अक्तूबर से दिसंबर तक का वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यही नहीं निगम के अवकाश प्राप्त कर्मियों को भी तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। पारिवारिक पेंशन का भी भुगतान नहीं हो रहा है। इससे उनके सामने भारी दिक्कत पैदा हो गई है। कहा कि वेतन और पेंशन का भुगतान जल्द ही नहीं हुआ तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा। धरने पर हेमंत भंडारी, टीआर दुग्ताल, सुनीता पंत, एनडी कांडपाल, आरआर दयाल, आरके कांडपाल, आरएस बोहरा, बीएल वर्मा, केडी पंत आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें