फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को साढ़े तीन किलोमीटर कुर्सी में बांधकर लाए ग्रामीण

Mon, 17 Jul 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
महिला को साढ़े तीन किलोमीटर कुर्सी में बांधकर लाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुनस्यारी तहसील के दूरस्थ खरतोली गांव की एक गर्भवती महिला का जब दो दिन तक रक्तस्राव नहीं रुका तो गांव के लोग उसे कुर्सी में बांधकर साढ़े तीन किलोमीटर ढोकर सड़क तक लाए। पूरे इलाके में न तो सड़क और न स्वास्थ्य की ही सुविधा है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए शाम को करीब सात बजे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को ला रहे हैं।  जो रात में करीब 12 बजे तक पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। ग्रामीणों के अनुसार खरतोली गांव के नजदीक सेरा में दो साल पहले एएनएम सेंटर खोला गया था लेकिन उसमें किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन


बताया गया है कि खरतोली गांव के तारा सिंह की पत्नी 21 वर्षीय कमला देवी को दो दिन पहले रक्तस्राव होने लगा। आज जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो गांव के लोगों ने उसे कुर्सी में बांधा और सेरा तक साढ़े तीन किलोमीटर ढोकर लाए। दो दिनों से महिला को अस्पताल ले जाने का साहस लोग इसलिए नहीं कर पाए क्योंकि गांव तक सड़क नहीं है और उसे ढोकर ले जाने के लिए लोगों का इंतजाम करना था। 

गांव के हुकम सिंह धामी ने बताया कि सात बजे खरतोली से कमला देवी को लेकर गांव के लोग सेरा में सड़क तक पहुंच पाए। वहां से एक निजी वाहन बुक कर महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गांव में स्वास्थ्य की सुविधा होती तो महिला को गांव इलाज मिल जाता। महिला के पति तारा सिंह ने बताया कि उसकी हालत काफी गंभीर है। गोरीछाल के इस इलाके में कोई अस्पताल नहीं है। लोगों को अस्पताल के लिए 25 किलोमीटर मुनस्यारी जाना पड़ता है। गांव के लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार ऐसे मौके आ चुके हैं जब बीमार लोगों को डोली या कुर्सी में बिठाकर साढ़े तीन किलोमीटर तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें