फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मीटर ऊंचे मलबे के ढेर में दबी घाट पेयजल लाइन

Thu, 07 Feb 2019 11:15 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे ।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जामिरखेत में मलबे से दबी पेयजल लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग घाट-पिथौरागढ़ के चौड़ीकरण के चलते मलबे की चपेट में आकर घाट पंपिंग पेयजल योजना की पाइप लाइन जामिरखेत के पास पिछले पांच दिन से टूटी है। जल संस्थान क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने के लिए एनएच का मुंह ताक रहा है। एनएच की ओर से मलबा हटाने के लिए पोकलैंड मशीन उपलब्ध कराने के बाद ही क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल नगर में आंवलाघाट योजना से पानी आपूर्ति की जा रही है। इससे कई जगहों पर पानी का संकट बना हुआ है।  
  इन दिनों बारहमासी सड़क निर्माण के चलते जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं। बताया जा रहा है कि जामिरखेत में पाइप लाइन सड़क कटिंग के मलबे के ढेर में दब गई है। पाइप लाइन के ऊपर 10 मीटर तक मलबा डंप हो गया है। जल संस्थान के सहायक अभियंता विनय जोशी ने बताया कि काफी अधिक मलबा होने से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक कर पाना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि मलबे को हटाने के लिए एनएच के अधिकारियों को पत्र लिखा है। साथ ही उनसे वार्ता भी हुई है। मलबा हटाने के लिए बड़ी पोकलैंड मशीन की आवश्यकता है।

मशीन उपलब्ध होने के बाद मलबा हटाकर उसके नीचे दबी पेयजल लाइन को ठीक किया जाएगा। घाट योजना से प्रतिदिन डेढ़ से दो एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। इन दिनों यह पानी हनुमान मंदिर स्थित टैंक में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे नगर में पानी की किल्लत बनी हुई है। आंवलाघाट योजना से नगर में पानी की आपूर्ति की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें