फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को खून की कमी नहीं होने दे रहे हैं डॉ. शर्मा

विज्ञापन
डॉ. नरेंद्र शर्मा, प्रभारी रक्तकोष। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा रोज 10-12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। वह अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए खून की कमी नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय के पांडेगांव निवासी गंगा देवी (30) पत्नी वासुदेव कापड़ी को एबी निगेटिव ग्रुप के खून की जरूरत थी। यह ब्लड ग्रुप दुर्लभ है। जिले में इस ग्रुप के पांच-छह रक्तदाता ही हैं।
इस पर डॉ. शर्मा ने रक्तदाता अशोक उपराड़ी और प्रकाश ठकुराठी को फोन कर अस्पताल बुलाया। दोनों रक्तदाताओं ने खून देकर मरीज की जान बचाई। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं है। समाजसेवी, युवा, व्यापारी, रेडक्रॉस के सदस्य रक्तदान करते हैं। उनके पास एक हजार रक्तदाताओं की सूची है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को भी रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. शर्मा कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों के भी नमूने ले चुके हैं। इसके लिए उनके पास किट है। उन्होंने बताया कि नाक और गले के अंदर से स्वैप निकाल कर उसे चार से आठ डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें