फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। शिक्षकों ने उनके बताए मार्ग पर चलकर छात्रों के भविष्य को बेहतर दिशा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में भारत रत्न भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य पाठक ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली ने शिक्षक शब्द को परिभाषित किया था। शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को ठूंसे, बल्कि शिक्षक तो वह है जो उसे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली पूरे विश्व को विद्यालय के रूप में देखते थे। उन्होंने देश में शिक्षा को नई दिशा दी। 1954 में उन्हें देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला। इसे पाने वाले वह प्रथम व्यक्ति थे। शिक्षक जीवन सिंह ने संचालन किया। इस दौरान प्रवक्ता हरीश चंद्र जोशी, अशोक गिरी, विनोद प्रकाश पाठक, ललित मोहन जोशी, भीमनाथ, दीपक सुतेड़ी, खीमा देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें