फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डॉ. धमेंद्र बनाए गए पिथौरागढ़ कैंपस के विभागाध्यक्ष

Tue, 11 Jul 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, कैंपस परिसर अध्यक्ष।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ कैंपस में विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी दे दी है। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति जगत सिंह बिष्ट ने आदेश जारी कर सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है। डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को कैंपस परिसर के विभागाध्यक्ष के साथ ही अधिष्ठाता छात्र कल्याण और कला संकाय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. कमलेश भाकुनी को विज्ञान और गौरव जोशी को वाणिज्य, प्रबंध संकाय का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा पिथौरागढ़ कैंपस का अब धीरे-धीरे अधिग्रहण करने लगा है। पिछले दिनों डॉ. हेम चंद्र पांडेय को पिथौरागढ़ कैंपस का निदेशक नियुक्त किया था। अब विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर डॉ. हेम चंद्र पांडे को इतिहास, डॉ. जगत सिंह कठायत को हिंदी, डॉ. रुचिता भट्ट को अंग्रेजी, डॉ. आशा गोस्वामी को राजनीतिशास्त्र, डॉ. शंकर विश्वकर्मा को अर्थशास्त्र, डॉ. गीता पांडेय को मनोविज्ञान, डॉ. जगदीश सिंह शारीरिक शिक्षा, डॉ. शालिनी पांडेय को गृह विज्ञान, विभा रावल को संस्कृत, डॉ. पुष्पा पंत को भूगोल, रजनीश जोशी को भौतिक विज्ञान, डॉ. कमलेश भाकुनी को वनस्पति विज्ञान, डॉ. राकेश वर्मा को जंतु विज्ञान, डॉ. दीपक पंत को भूगर्भ विज्ञान, डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को सैन्य विज्ञान, डॉ. भगवती प्रसाद पांडे को बीसीए का विभाग अध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व में एसएसजे ने पिथौरागढ़ परिसर में नोडल अधिकारी की तैनाती की थी। पूरी प्रशासनिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से दिक्कतें हो रही हैं। अब धीरे-धीरे विश्वविद्यालय व्यवस्थाओं का विस्तार करते हुए दायित्व देने का काम कर रहा है। कैंपस के निदेशक डॉ. पांडेय ने कहा कि धीरे-धीरे कैंपस परिसर की गतिविधियां आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें