रोटी बैक में सम्मान भोज करते पुलिस कर्मी। संजू पंत डीडीहाट
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना के खिलाफ लोगों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले थाना डीडीहाट के सभी पुलिस, होमगार्ड व वन विभाग के कर्मचारियों को यूथ सोसाइटी रोटी बैंक ने सम्मान भोज कराया।
यूथ सोसायटी रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि कोरोना वारियर्स की तरह नगर के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। यह भोज पुलिस व अन्य सुरक्षा में लगे लोगों को सम्मान स्वरूप कराया गया। इस भोजन की व्यवस्था हेतु नगर पालिका तहसील वार्ड के सभासद कविंद्र शाही ने रोटी बैंक को सहयोग प्रदान किया।