फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी के लिए कम ही लोग नजर आए दुकानों में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को पिथौरागढ़ शहर में सुबह सात से दिन में एक बजे तक दुकानें खुली रहीं। लॉक डाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने से खरीदारों में किसी तरह की हड़बड़ी नजर नहीं आई। बाजार में कम लोग ही खरीदारी के लिए पहुंचे। मंगलवार को सुबह के समय दूध और सब्जी की दुकानों में लोग खरीदारी करते नजर आए। परचून की दुकानों में इक्का दुक्का ग्राहक ही दिखे। टायर पंचर, मोबाइल और टीवी रिचार्ज की दुकानें खुली रही। जिले के कनालीछीना, डीडीहाट,अस्कोट, जौलजीबी, धारचूला, बलुवाकोट, मुनस्यारी, नाचनी, थल, मुवानी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, झूलाघाट, वड्डा, जाख, नाकोट, पीपली आदि कस्बों में भी कम ही लोग खरीदारी के लिए दुकानों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें