फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली फिर बनी बीमार का सहारा

Tue, 02 Oct 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बरम में मरीज को डोली पर बैठाकर लाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कनार निवासी एक ग्रामीण के लिए डोली फिर सहारा बनी। इस ग्रामीण का मंगलवार को स्वास्थ्य बिगड़ गया। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण गांव वाले बीमार व्यक्ति को डोली पर रखकर 20 किमी दूर बरम तक लाए।

विज्ञापन


कनार निवासी पुष्कर सिंह कई दिनों से बीमार थे। मंगलवार को उनका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ गया। गांव में स्वास्थ्य सुविधा और सड़क नहीं होने के कारण गांव वाले उन्हें डोली पर बैठाकर 20 किमी दूर बरम लाए। इसके बाद वाहन से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। सड़क नहीं बनने से कनार के ग्रामीणों को बरम तक पैदल चलना पड़ता है।

ऊबड़-खाबड़ और जंगल के रास्ता होने से जंगली जानवरों का भय भी रहता है। ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी किसी ग्रामीण के बीमार होने पर होती है। बीमार को डोली में बैठाकर बरम पहुंचाना पड़ता है। हर माह एक मरीज को डोली पर रखकर सड़क तक पहुंचाना ग्रामीणों की मजबूरी बन चुकी है। कनार के सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह ने बताया कि सड़क के नाम पर राजनीतिक दलों ने अब तक उन्हें कोरे आश्वासन दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें