मुवानी (पिथौरागढ़)। दिगरा मुवानी के ग्राम प्रधान जगह सिंह मेहता ने वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, किसान पेंशन लाभार्थियों को आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति ग्राम प्रधान कार्यालय में जमा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 29 जून तक सभी लाभार्थियों को दस्तावेज जमा करने होंगे ताकि इन्हें समाज कल्याण विभाग तक पहुंचाया जा सके।