फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिने पहले हुए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के आदेश जारी, अब तक नहीं पहुंचे पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के लिए शासन से तीन माह पहले रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। इसके तहत शासन ने सितंबर में अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में तैनात रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में किया था, लेकिन तीन माह बाद रेडियोलॉजिस्ट द्वाराहाट से पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार द्वाराहाट के रेडियोलॉजिस्ट पिथौरागढ़ आना नहीं चाहते हैं, इसी कारण उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से सीमांत के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को भी पता नहीं कि नवनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट अभी कहां हैं।
जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट कुछ साल से बीमार हैं। इस कारण वह जिला और महिला अस्पताल के रोगियों का अल्ट्रासाउंड नहीं कर पा रहे हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में सीमांत की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह बदहाल हो गई हैं। इसके बाद भी चिकित्सकों, तकनीशियनों नियुक्ति को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जल्द आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रेडियोेलॉजिस्ट की ओर से अभी तक कार्यभार ग्रहण न किए जाने के संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य को सूचना दे दी है। यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को विभाग की ओर से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. एचसी पंत मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें