फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी बनकर करनी होगी गांव की सेवा : प्रो.वल्दिया

Sun, 12 Nov 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में तकनीकी आधारित शिक्षा विषय पर लगी कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की अग्रणी स्वैच्छिक संस्था हिमालयन ग्राम विकास समिति और यूसर्क देहरादून के सहयोग से ‘तकनीकी आधारित शिक्षा’ विषय पर विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रख्यात भू वैज्ञानिक पद्मभूषण प्रो.केएस वल्दिया ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का बखान किया। कहा कि काफी कठिन परिवेश में रहते हुए विद्यार्थियों को इन शांत वादियों में शिक्षा के लिए काफी मेहनत करनी होगी, तभी वे प्रगति कर सकते हैं। प्रो.वल्दिया ने कहा कि विद्यार्थियों को नई तकनीक को अपनाना होगा और अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी बनकर अपने गांव की सेवा करनी होगी, तभी हमारा राज्य और देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


यूसर्क के निदेशक प्रो.दुर्गेश पंत ने यूसर्क की ओर से चलाए जा रहे शिक्षा कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे आईटी की शिक्षा लाभ उठाएं। आईटी के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थी अध्यापकों की कमी से पार पा सकते हैं। मोबाइल के माध्यम से दुनिया के अच्छे से अच्छे शिक्षकों, वैज्ञानिकों से संवाद कर सकते हैं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के प्रो.पीएस महर ने वाटर सप्लाई समस्या और समाधान विषय पर जानकारी देते हुए पृथ्वी में जल की मात्रा बताई। उन्होंने कहा कि धरती में उपयोग में आने वाले जल की मात्रा काफी कम है। इसलिए वर्षाचक्र को समझते हुए इसके संरक्षण के उपायों पर अधिक जोर देना होगा, ताकि भविष्य के जल संकट से बचा जा सके।

बिरला इंजीनियरिंग कॉलेज भीमताल के डॉ. आशुतोष कुमार भट्ट ने तकनीकी आधारित शिक्षा पर प्रकाश डाला। कहा कि सारे ई-रिसोर्स ऑनलाइन हैं, हमें उन्हें पहचानना होगा और उनके प्रयोग को समझना होगा। विद्यार्थी निशुल्क आईआईटी की कक्षा और पढ़ाई अपने क्षेत्र में रहते हुए कर सकते हैं। डॉ. प्रवीण त्रिपाठी ने आईबीएम वाटसन की कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र राणा ने यूसर्क की तकनीकी आधारित शिक्षा और मेंटरशिप कार्यक्रम की जानकारी दी। रिसर्च एसोसिएट राजदीप थापा ने कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग दिया।
विज्ञापन


समापन सत्र में प्रो.वल्दिया ने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनके ज्ञान का मूल्यांकन किया। उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों की रुचि की सराहना की। हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी वैज्ञानिकों, शिक्षकों विद्यार्थियों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें