कस्बे के पुरानी बाजार में होली समाप्त होने के बाद महिलाओं ने टीका खड़ी होली का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने दोबारा फागुन का महीना आए गीत पर कई देर तक धमाल मचाया।
टीके की होली के दौरान महिलाओं ने देवी-देवताओं की स्तुति करते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भागीरथी गड़कोटी ने ढोल बजाते हुए झुमटा बनाकर राधा-कृष्ण से संबधित होली गीत गाए।
साथ ही सभी परिवारों को होली के आशीष वचन दिए गए। इस मौके पर सोमवती भट्ट, पूजा पंगरिया, रेनू भट्ट, भागीरथी देवी, मीना गड़कोटी, सीमा पंगरिया, नेहा, हेमा शर्मा, भागीरथी भट्ट, निर्मला पंगरिया, कमला पंगरिया, दीपा पंगरिया, पूजा पंगरिया मौजूद रहे।