फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ भव्य इलेवन पहुंची फाइनल में

Tue, 21 Jan 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) । भीमराव आंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट में पिथौरागढ़ की भव्य इलेवन टीम फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को नेपाल की पंचकोटी इलेवन एवं पिथौरागढ़ की भव्य इलेवन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। पंचकोटी इलेवन की टीम ने पहले खेलते हुए 14.5 ओवर में 10 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में भव्य इलेवन की टीम ने 11.1 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। भव्य इलेवन के जीवन मेहता ने नाबाद 85 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। यहां मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष आरती, विशिष्ट अतिथि डीडी जोशी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य निर्मला महर समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें