फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय न करें किसी प्रकार की हड़बड़ी

Thu, 14 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मॉकड्रिल करते एनडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम की ओर से आयोजित तीन दिनी आपदा प्रबंधन के मॉकड्रिल का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। एसपी रोशन लाल शर्मा के आग्रह पर आम लोगों, पुलिसकर्मियों को जानकारी देने के लिए आयोजित मॉकड्रिल के समापन पर कहा गया कि किसी किस्म की आपदा के समय हड़बड़ी न की जाए। पहली कोशिश यह हो कि घायल होने वालों को इलाज मिले और फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जाए। संचार, समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


एसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस के 160 जवानों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दो दिन यह मॉकड्रिल पुलिस लाइन में चला और बृहस्पतिवार को समापन रामलीला मैदान में किया गया। इस दौरान आपदा बचाव के कई प्रयोग दिखाए गए। इस मौके पर विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सीडीओ आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम अनुराग आर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें