फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बांध नहीं विकास चाहिए’ नारे के साथ विरोध शुरू

Mon, 04 Jun 2018 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
झूलाघाट में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

‘बांध नहीं विकास चाहिए’ नारे के साथ एक बार फिर पंचेश्वर बांध का विरोध शुरू हो गया है। डूब क्षेत्र के एक दर्जन गांवों वालों ने झूलाघाट में बांध के विरोध में प्रदर्शन कर झूलापुल के पास धरना दिया। इस दौरान उन्होंने 15 दिन में बांध के कारण रुके विकास कार्यों को शुरू न करने पर जिला मुख्यालय में आंदोलन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में महाकाली लोक संगठन के बैनर तले कानड़ी, सीमू, बलतड़ी, बनाड़ा, खर्कतड़ी, अमतड़ी, गेठिगाड़ा, तालेश्वर आदि गांवों के ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। जुलूस कोमल चौक होते हुए सीमा पुल तक गया। यहां हुई सभा में अध्यक्ष हरिबल्लभ भट्ट ने कहा कि सरकार ने बांध के नाम पर क्षेत्र का विकास रोक दिया है। झूलाघाट के इंटर कॉलेज में अध्यापक नहीं भेजे जा रहे हैं। संचार की सुविधा नहीं दी जा रही है। अस्पताल में कर्मचारी नहीं भेजे जा रहे हैं। सड़कों का सुधारीकरण नहीं हो रहा है।

महाकाली आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा कि नर्मदा और टिहरी विस्थापितों को मुआवजे के नाम पर ठगा गया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष टीएस राणा के माध्यम राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें 19 जून तक क्षेत्र की समस्याओं को निराकरण नहीं होने पर जिला मुख्यालय में आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य सीमा खड़ायत, प्रधान सुरेंद्र आर्या, प्रधान कानड़ी लक्ष्मण चंद, प्रधान गेठिगाड़ा देवकी देवी, प्रधान बलतड़ी गोपी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम महर, जीवंती देवी, भावना डिक्टियां, रीता देवी, रेखा भट्ट, मीना, गंगा देवी, प्रकाश डिक्टियां, दिवाकर भट्ट, मानमती चंद, शंकर चंद, विजय भट्ट, ईश्वर जोशी, प्रकाश पंगरिया मौजूद थे।
विज्ञापन


भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पंचेश्वर बांध के विरोध में हुए प्रदर्शन को लेकर एसएसबी और पुलिस ने झूलापुल के पास भारी मात्रा में जवान तैनात किए थे। प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवरों को देखते हुए सीमा पर एसएसबी के निरीक्षक हीरा लाल, सहायक निरीक्षक संग्राम सिंह, थाना प्रभारी टीएस राणा, एसआई नरेंद्र कुमार, संजय पूनिया जवानों के साथ मौजूद थे।

मरीज रहे परेशान  
सीमा पुल के पास प्रदर्शनकारियों के धरने पर बैठने से दो घंटे तक पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेपाल के बैतड़ी जिले से हार्ट के मरीज वीर बहादुर (68) को लेकर आ रहे मजदूरों को कुछ देेर सीमा पुल के पास जवानों और जनता की भीड़ के कारण भारत की ओर आने में परेशानी हुई।

दोनों संगठनों के प्रदर्शन से आंदोलन को गति
झूलाघाट में बांध के विरोध में कई संगठन बन चुके हैं। पहली बार महाकाली लोक संगठन और महाकाली की आवाज ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बांध के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे भुवन भट्ट ने कहा कि सभी संगठनों को बांध का विरोध करने के लिए एक बैनर के तले एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें