आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का जश्न मनाते नौनिहाल।
- फोटो : पिथौरागढ़
पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना के हमले में कई आतंकियों के मारे जाने से जिलेभर में उल्लास का वातावरण है। जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। दुकानों में दीए देकर दिवाली मनाने की अपील लोगों से की। अस्कोट में पूर्व सैनिकों, व्यापारियों, आम लोगों ने पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई का स्वागत किया है।
भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीओके के आतंकी ठिकानों में भारतीय वायुसेना के हमले का स्वागत किया गया। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। पाकिस्तान को उसकी औकात बताने के बाद ही सरकार चैन से बैठेगी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। कार्यक्रम में पार्टी जिला महामंत्री गिरीश जोशी, सैन्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, दीपक धानिक, जितेंद्र नगरकोटी, राकेश देवलाल, दिनेश बिष्ट, राजेंद्र जोशी, सुभाष जोशी, रघुवीर सिंह, पुष्कर भाटिया, कृपाल सिंह वल्दिया, विस्तारक देश दीपक पंत आदि मौजूद थे।
उधर अस्कोट में व्यापार मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र पाल, सेवानिवृत्त सूबेदार तेज बहादुर पाल, आन सिंह पाल, शेर सिंह अधिकारी, देवेंद्र पाल, बहादुर कुंवर, गणेश चंद्र, कल्याण चंद आदि ने आतंकी ठिकानों में हमले का स्वागत किया है। कहा है कि पाकिस्तान को इसी तरह सबक सिखाया जाना चाहिए।