फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर सुरक्षा खामियों को लेकर डीएम का सख्त रुख

Tue, 17 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सीमा पर सुरक्षा खामियों को लेकर डीएम का सख्त रुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव को लेकर नेपाल सीमा पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर बरती जा रही लापरवाही को देखकर सख्त नाराज हो गए। डीएम ने मंगलवार को एसएसबी, कस्टम, सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि दो दिन के भीतर यदि व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो एसएसबी के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने सोमवार को झूलाघाट में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल का दौरा किया। झूलापुल पर लगे सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं। नेपाल से आने जाने वालों का कोई भी रिकार्ड नहीं रखा जा रहा है। चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। वड्डा और झूलाघाट में लगे पुलिस के बैरियर पर डीएम को कोई भी कर्मचारी ड्यूटी में नहीं मिला। यहां तक कि नेपाल की तरफ बेधड़क सीमेंट भेजा जा रहा था, लेकिन उसकी जांच करने वाला कोई नहीं था। डीएम ने कहा कि नेपाल से अपराधियों के आने की आशंका के साथ साथ वन्य जीव जंतुओं की तस्करी की भी आशंका है। उन्होंने डीएफओ से कहा कि झूलाघाट में अपने विभाग की चौकी खोलें।

एसएसबी, पुलिस, कस्टम विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह नेपाल से आने जाने वालों का नाम रजिस्टर में दर्ज करें। खराब सीसीटीवी को तत्काल ठीक किया जाए। दो दिन के भीतर सारी व्यवस्थाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। 21 जनवरी को डीएम फिर से झूलाघाट का दौरा करेंगे। यदि तब तक व्यवस्था में सुधार नहीं मिला तो सीधे गृह मंत्रालय को पत्र लिख दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें