फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगरी गांव में औद्योनिक विकास के लिए योजना बनाएं अधिकारी- डीएम

विज्ञापन
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत डीएम कनालीछीना विकासखंड के डुंगरीगांव पहुंचे। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे कनालीछीना विकासखंड के डुंगरीगांव पहुंचे। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। डुंगरी गांव में ग्रामीणों ने मत्स्य पालन के लिए 115 मत्स्य तालाबों का निर्माण किया है। इससे गांव के 97 परिवारों की आजीविका चल रही है। उद्यान विभाग ने गांव में 14 पॉलीहाउस ग्रामीणों को दिए हैं। डुंगरी गांव में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के माध्यम से चाय की नर्सरी भी विकसित की जा रही है, जिसमें 43 यूनिट स्थापित कर तीन लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. जोगदंडे ने शुक्रवार को डुंगरी ग्राम पंचायत के खोजा और समेती तोक का पैदल भ्रमण किया। डीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर गांव में औद्यानिक विकास के लिए योजना बनाने को कहा। डीएम ने पीएमजीएसवाई योजना के तहत कनालीछीना-समेती-भौतड़ी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग को तीन माह के भीतर किसानों को मुआवजा देने को कहा। उन्होंने उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की ओर से तैयार नर्सरी और कनालीछीना तहसील का निरीक्षण किया। एसडीएम केएन गोस्वामी, सहायक मत्स्य निदेशक संजय कुमार छिम्वाल, डीएचओ आरएस वर्मा, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक आरएस चलाल, आजाद शाह, बीडीओ कनालीछीना बालम सिंह बिष्ट ने उन्हें विभागीय प्रगति बताई। इस मौके पर ग्राम प्रधान डुंगरी महेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट, हेमराज बिष्ट, गोविंद बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, जयप्रकाश जोशी मौजूद रहे।
डुंगरी में इन मछलियों का किया जा रहा है उत्पादन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। विकासखंड के डुंगरी गांव में ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प, रोहू, ट्राउट हैथरी, पंगास आदि का उत्पादन किया जा रहा है। डॉ. विजय कुमार जोगदंडे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें