फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के सपनों को संवार रहे दिवाकर

Wed, 09 May 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के युवा समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी दिवाकर पांगती स्थानीय खिलाड़ियों के सपनों को संवारने की कोशिश में जुटे हैं। वह खुद के संसाधनों से नगर में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बना रहे हैं। खेल मैदान का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


नगर के पांगती पुस्तक भंडार के मालिक दिवाकर पांगती कॉलेज समय में बैडमिंटन के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। नगर में बैडमिंटन के लिए खेल मैदान का अभाव है। इसे देखते हुए वह आंबेडकर वार्ड में अपनी ही जमीन पर युवाओं के लिए बैडमिंटन का इंडोर ग्राउंड तैयार करवा रहे हैं। पांगती ने बताया कि डीडीहाट में बैडमिंटन के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन प्रशिक्षण न होने से प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए वह इस खेल मैदान का निर्माण करवा रहे हैं। मैदान को इंडोर ग्राउंड में बदलने के लिए काशीपुर से आई कारीगरों की टीम काम कर रही है। मैदान का 90 फीसदी काम हो चुका है। इस निर्माण की लागत पांच लाख रुपये है। दिवाकर ने बताया कि इस मैदान में खिलाड़ी निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। वह खुद खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें