फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वार्षिकोत्सव में एक मंच पर दिखी विविध संस्कृति

Fri, 08 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कैंपस में वा​र्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्य अति​थि। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजीना विश्वविद्यालय के एलएसएम परिसर में महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। वार्षिकोत्सव में एक मंच पर विविध संस्कृति की झलक छात्र-छात्राओं ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से दिखाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैंपस सभागार में वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया और विशिष्ट अतिथि ने प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शुभम चंद ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रावत ने छात्रों से कहा कि वह देश का भविष्य हैं। हर कोई अपने-अपने क्षेत्र में शानदार कार्य कर रहें होंगे। उन्होंने कहा कि सभी को अपने लक्ष्य को कड़ी महेनत से प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिंदी, नेपाली, मराठी, पंजाबी गीतों पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कुमाऊं के लोक पर्व हिलजात्रा, सातूं आठूं आदि का भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। वाणिज्य, कला, विज्ञान, बीएडी, बीबीए संकाय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुष्कर सिंह बिष्ट और कैंपस प्रभारी डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक पांडेय, उपाध्यक्ष अंकित ज्याला, उपाध्यक्षा चित्रा जोशी, सचिव सांस्कृतिक परिषद गौरव चंद्र पंत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय, भाजपा नेता महेश पाठक, दीपक लोहिया, सूरज गिरि आदि रहे।

इनसेट

पीजी कॉलेज चंपावत का वार्षिकोत्सव आज

चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्थानीय परिसर में शनिवार सुबह दस बजे वार्षिकोत्सव होगा। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने बताया कि वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा करेंगे। डॉ. बृजेश्वर प्रसाद ओली और डॉ. निरूपमा तिवारी ने बताया कि वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच परिसर के विकास की कार्ययोजना भी बताई जाएगी। छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर, उपाध्यक्ष दिव्या बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष भावना, सचिव विजय कुमार, उपसचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंकित भट्ट आदि आयोजन की तैयारी में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें