फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पटना रवाना

Fri, 08 Sep 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक्टू से संबद्ध ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पटना रवाना हो गई हैं। यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष दीपा पांडेय ने बताया कि नौ और 10 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देश भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंच रही हैं। उत्तराखंड से 52 कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माता जैसी महिला कामगार वेतन, कर्मचारी का दर्जा, पेंशन आदि सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे वर्कर्स को श्रम कानून के अंतर्गत मजदूरी देने, मानदेय के बजाय वेतन देने आदि की मांग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें