जिला पंचायत कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरीश चंद्र पांडेय ने जिला पंचायत कर्मियों को राजकीय घोषित करने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की बात कही है। पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कर्मचारी, अधिकारियों ने जिला पंचायत कार्यालय में सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत कर्मी सरकारी महकमों के कर्मियों की तरह काम करते है। उनको राजकीयकरण के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। महासंघ इस मुद्दे में जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इस दौरान कर्मचारी, अधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष के सामने कई समस्याएं उठाई। कार्यक्रम में वित्तीय परामर्शदाता श्रीकृष्ण पांडेय, अभियंता निर्मल उप्रेती, अभियंता दिनेश भट्ट, चंचल राम, बिजय खत्री, संजय भट्ट, राजेंद्र बोहरा, केशर राम, मोहन कसनियाल, गोवर्धन सिंह, देवी दत्त भट्ट, ललित पांडे, लीलावती देवी, कमला ओली, गीता देवी, महेंद्र वल्दिया, भूपेंद्र टोलिया, रवींद्र मेहता आदि थे।