फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल का 1.16 करोड़ की लागत से होगा विस्तार

Mon, 05 Jun 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इस स्थान पर होगा निर्माण। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल का विस्तार किया जाएगा। आरडब्लूडी ने इसके लिए 1.16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रशासन को सौंपा है।विस्तार के बाद अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी कक्ष, प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला योजना से आरडब्लूडी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के समीप खाली भूमि पर निर्माण किया जाएगा। 1.16 करोड़ की लागत से चार ओपीडी, एक प्रतीक्षालय, टॉयलेट, 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर का चेंजिंग रूम आदि बनेंगे। इसके अलावा अस्पताल के पुराने पीएमएस भवन और नए भवन को जोड़कर एक हॉल का रूप दिया जाएगा। चार ओपीडी कक्षा बनने से चिकित्सकों को कक्ष की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरीजों के लिए भी उपचार कराना आसान हो जाएगा। आरडब्लूडी के अपर सहायक अभियंता दीपक कुमार ने बताया प्रस्ताव प्रशासन को दिया गया है। जिला योजना से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


-


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें