फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल की खाली भूमि पर बनेगा 76 बेड का अतिरिक्त भवन

Fri, 07 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी मार्ग के पास जिला अस्पताल की खाली पड़ी भूमि पर रोगियों के लिए 76 बेड युक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल और जिला न्यायालय के लिए 53 वाहन क्षमता वाली पार्किंग का भी निर्माण कराया जाएगा। अस्पताल का 76 बेड का अतिरिक्त भवन बनने के बाद रोगियों को बरामदे में भर्ती नहीं होना पड़ेगा।


पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में वर्तमान में सिर्फ 120 रोगियों के भर्ती होने की क्षमता है। रोगियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें भर्ती करने की समस्या पैदा हो जाती है। इसके समाधान के लिए महात्मा गांधी मार्ग के पास स्थित जिला अस्पताल और न्यायालय की खाली पड़ी भूमि पर 76 बेड और 53 वाहन क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण के लिए आरईएस ने प्रस्ताव बनाया है। भूतल पर जिला अस्पताल के लिए 29 वाहन क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रथम तल पर वार्ड निर्माण, द्वितीय तल पर जिला न्यायालय के लिए 24 वाहन क्षमता वाली पार्किंग , तृतीय तल पर वार्ड, चिकित्सक कक्ष और नर्स कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नये वार्डों को जिला अस्पताल से जोड़ा जाएगा। इससे रोगियों, तीमारदारों को आने जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। इसके लिए आरईएस ने शासन को 11 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


नये वार्ड बनने से रोगियों को मिलेगी राहत
पिथौरागढ़। लंबे समय से जिला अस्पताल में नये वार्डों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। यहां पर रोगियों की बढ़ती संख्या देख उन्हें मजबूरी में बरामदे और गलियों में भर्ती करना पड़ता है। खराब मौसम में रोगियों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर नये बेड और पार्किंग का निर्माण हो जाएगा तो लोगों को दोहरा लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन



महात्मा गांधी मार्ग के पास जिला अस्पताल के लिए बेड और पार्किंग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से धन स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- नीरज चंद्र ओली, सहायक अभियंता आरईएस पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें