जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के चार पदों में से मात्र एक पर तैनाती होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने लैब टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है। एक मात्र लैब टेक्नीशियन पर पैथोलाजी के साथ ही रक्तकोष और आकस्मिक सेवाओं का भी भार है। अकेले लैब टेक्नीशियन को स्वास्थ्य शिविरों, महिला अस्पताल की पैथोलाजी जांच का काम भी करना पड़ता है। कार्यभार अधिक होने से लैब टेक्नीशियन की कार्यक्षमता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है। कहा है कि लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होती है तो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।