फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 23 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति ने देवलथल के उड़ाई गांव में रसोईगैस का वितरण केंद्र खोलने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इन लोगों को इस समय रसोईगैस का सिलेंडर भराने के लिए पांच किलोमीटर दूर देवलथल आना पड़ता है।
विज्ञापन

बाराबासी ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बसेड़ा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पहुंचे लोगों ने बताया कि उड़ाई में गैस वितरण केंद्र खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन हर बार टालमटोल हो रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों को रसोईगैस का सिलेंडर घर तक ले जाने में 100 रुपए अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ता है। अब डीबीटीएल स्कीम लागू होने के बाद लोगों को सिलेंडर के 779 रुपए देने पड़ रहे हैं। इसमें भाड़ा और समय जोड़ा जाए तो इसकी कीमत एक हजार रुपए से ज्यादा बैठती है।
विज्ञापन

यदि उड़ाई में गैस वितरण केंद्र खुल जाए तो खोला, घटेड़ी, सूनी, टमारी, नैनी, माजी गांव, हरसिला, ल्यूड़ा, भंडारीगांव के लोगों को सुविधा हो जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम को तत्काल गैस वितरण केंद्र खोलने का आदेश दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में श्याम सिंह सामंत समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें