फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 एवं 20मई को भारी बारिश की चेतावनी पर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम विभाग ने 19 एवं 20 मई को पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। चेतावनी के बाद किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए जिलाधिकारी आनंद स्वरूप ने संबंधित विभागों के साथ वर्चुअल बैठक कर बचाव कार्य करने की तैयारियों के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले के आपदा के दृष्टिकोण से संवेदनशील सभी सड़क मार्गों सुचारु रखने, बंद सड़कों को आज ही तत्काल खोलने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनों, उपकरणों के साथ ही मजदूरों की तैनाती करते हुए उनके संपर्क नंबर संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी तरह की आपदा होने पर प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में रखे जाने के लिए विद्यालय एवं पंचायत घरों को आरक्षित रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने और अपने क्षेत्र के संवेदनशील गांवों के ग्राम प्रधानों से दूरभाष पर वार्ता करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने कहा कि बचाव एवं राहत में संचार सुविधा की महत्वपूर्ण भूमिका है। मोबाइल सेवा न होने पर पुलिस वायरलेस का उपयोग किया जाएगा। बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल समेत सभी उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, एनएच, पुलिस अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें