फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बारिश से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय

Sun, 27 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को उप जिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के तोक सैंदर्क में डिगरी देवी पत्नी स्व. चुड़ामणी के आवासीय भवन को क्षति पहुंचने की सूचना पर एसडीएम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और प्रभावित परिवार से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने संबंधित राजस्व उप निरीक्षक को प्रभावित महिला को अहेतुक सहायता मद के तहत नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें