गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। सीएचसी की प्रभारी चिकित्सक और प्रवर सहायक की जांच में हो रही देरी पर विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने शीघ्र जांच की मांग की है।
बृहस्पतिवार को विभिन्न व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक की अध्यक्षता में हुई संगठनों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक और प्रवर सहायक के कार्यों की जांच की मांग को लेकर नौ सितंबर को बाजार बंद किया था। 10 सितंबर को एडीएम और सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर विभिन्न संगठनों से बात की थी। 11 सितंबर को डॉक्टर और प्रवर सहायक को मुख्यालय अटैच कर दिया था।
12 सितंबर को एडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को पेश की थी। 13 सितंबर को डीएम ने सीडीओ के नेतृत्व में सीएमओ, उप कोषाधिकारी की तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। डीएम ने अपने आदेश में कहा की एडीएम की ओर से भेजी गई जांच में दोनों प्रथम दृष्टया संलिप्त पाए गए हैं। 15 दिन के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बीते सोमवार को जांच टीम ने सीएचसी आना था। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बोरा, दर्पण कुमार, केमिस्ट संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कोठारी, भगवती पंत, प्रदीप पंत, टीम एक कोशिश केपीएल साह, भूपेश पंत मौजूद रहे।
इनसेट कोट-
मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यस्तता के कारण सीएचसी गंगोलीहाट नहीं जा पाए। जल्दी ही सीएचसी जाकर विभिन्न संगठनों से बात की जाएगी।
वरुण चौधरी, सीडीओ पिथौरागढ़।