फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब अवैध बिक्री के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

Thu, 31 Jan 2019 12:26 AM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
थ़रौरागढ़ में अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन करते टकाना यूथ क्लब के कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नगर में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अंकुश न लगने से आक्रोशित युवाओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शराब के  अवैध कारोबार के चलते महिलाओं, बच्चों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


टकाना यूथ से जुड़े युवा बुधवार को पुलिस कार्यालय के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पूर्व में नौ जनवरी को शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए प्रदर्शन किया गया था। साथ ही पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भी सौंपा गया। बावजूद इसके आज तक शराब के अवैध व्यापार पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है। इससे महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में कई दुकानों पर शराब की अवैध बिक्री हो रही है। इस पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं है। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में कमल सूंठा, प्रदीप मेहता, सुबोध बिष्ट, तरुण रावत, चेतन, जसवंत बोरा, जगदीश कुंवर, प्रकाश, पंकज भट्ट, शेर सिंह धामी, जगत सिंह, मनोज पांडेय, चंदू मर्तोलिया, हरीश भट्ट, मनोज ठकुराठी समेत कई युवा शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें