फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेश बने एपीएस के हेड ब्वाय, पल्लवी हेड गर्ल

Sat, 11 Jul 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में अनुशासन समिति का गठन कर दिया गया है। संदेश पटेल हेड ब्वाय, पल्लवी महर हेड गर्ल चुनी गई हैं। पदाधिकारियों को विद्यालय के चेयरमैन 69 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर बिग्रेडियर एएन वालकड़े ने निष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


अवनीत चौधरी वाइस हेड ब्वाय, वेदंगिनी बिष्ट वाइस हेड गर्ल चुनी गईं। रवींद्र राना, सोनू खड़ायत, बालक-बालिका वर्ग के अनुशासन प्रमुख, सचिन मनी, विनीता सौन को एक्टिविटी इंचार्ज, शुभम, लुनीवा को खेल कप्तान, दक्ष चौहान, स्वाति जोशी को प्रार्थना सभा प्रभारी, पारवी कश्यप को गर्ल्स हास्टल कैप्टन का दायित्व दिया गया। शशांक सेजवार को करियप्पा हाउस, सौरभ शर्मा मानेक्शा हाउस, रोहन मिश्रा थिमैया हाउस, प्रवीण सिंह भगत हाउस, सीनियर में रजत पांडे भगत हाउस, नीरज तिवारी मानेक्शा हाउस, चेतन बहादुर करियप्पा हाउस, चंद्र सिंह शिमैया हाउस के कैप्टन चुने गए।

ब्रिगेड कमांडर ने पदाधिकारियों को ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एपीएस की गरिमा को और बढ़ाने की अपील की। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने ब्रिगेड कमांडर को अतिथियों का परिचय दिया। कार्यक्रम में स्कूल के कार्यकारी एजूकेशन आफीसर मेजर नितेश कटाल, एसडीएसजीआईसी के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत, जूनियर आर्मी स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू जगदीश, एपीएस की उप प्रधानाचार्या नीलम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें