चंपावत। जिले में आपदा प्रबंधन व पर्यटन को मजबूती देने के लिए हेलीपैड नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। चूका में पर्यटन हेलीपैड का निर्माण प्रगति पर है जबकि चमदेवल लोहाघाट में हेलीपैड निर्माण शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। रीठासाहिब, पाटी और देवीधुरा में भी नए हेलीपैडों का निर्माण तेजी से चल रहा है।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत जीआईसी तामली, जीआईसी मंच, रीठासाहिब, पुनाकोट, जीआईसी देवीधुरा व चमदेवल, बस्कुनी में स्थायी हेलीपैड विकसित किए गए हैं। इसके अलावा जीआईसी पाटी, एबट माउंट, सर्किट हाउस चंपावत व बनबसा स्टेडियम में पूर्व से संचालित हेलीपैड भी आपात स्थिति में उपयोग किए जा सकेंगे। डीएम ने मानसून सत्र में सतर्क रहने व आपात सूचना कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।