फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की सप्लाई को लेकर फूंका सीएम का पुतला

Wed, 29 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में पांच दिनों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला कुंवर के नेतृत्व में सड़क पर उतरी महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को साफ पानी तक नहीं पिला पा रहे हैं।
विज्ञापन


गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। पानी के स्रोतों में ठेकेदार मिट्टी और मलबा डाल रहे हैं। कहा कि दो दिन के भीतर गंदे पानी की सप्लाई नहीं रुकी तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में राधा देवी, सीमा गुप्ता, कौशल्या उपाध्याय, पुष्पा ढकरियाल, प्रेमा ढकरियाल, पार्वती देवी, इंदिरा देवी, विमला देवी, भावना देवी, गंगा कुंवर आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें