फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी से हिंडन के लिए सीधी विमान सेवा शुरू

विज्ञापन
पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट में दिल्ली से आते यात्रियों का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किय? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नैनीसैनी से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए शुक्रवार से सीधी विमान सेवा शुरू हो गई। पहले दिन नैनीसैनी से नौ यात्री हिंडन के लिए रवाना हुए, जबकि हिंडन से नौ यात्री नैनीसैनी आए। पहली फ्लाइट से पिथौरागढ़ पहुंचे सभी यात्रियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से दोपहर 12.25 बजे नौ यात्रियों को लेकर विमान ने हिंडन के लिए पहली उड़ान भरी। विमान से एक बच्चे, दो महिलाओं सहित कुल नौ यात्रियों ने हवाई सफर किया। हिंडन के लिए रवाना होते समय महेंद्र सिंह, रेखा मखौलिया, हर्षवर्द्धन सहित अन्य यात्रियों ने कहा कि वह हवाई सफर के लिए काफी उत्सुक हैं। इससे पहले उन्हें दिल्ली जाने के लिए बस से 18 घंटे का सफर करना पड़ता था। अब एक घंटे में यह सफर पूरा हो जाएगा।
इसके बाद हिंडन से अपराह्न 3.05 बजे नौ यात्रियों को लेकर विमान नैनीसैनी एयरपोर्ट पर उतरा। टर्मिनल भवन के बाहर भाजपा नेता इंद्र लुंठी के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सभी यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। पिथौरागढ़ के भाटकोट निवासी इरीना ने बताया कि वह दिल्ली में जॉब करती हैं। इससे पहले जब भी वह छुट्टियों में घर आती थीं, उन्हें कई बार सोचना पड़ता था। हिंडन एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने से अब उन्हें लंबा सफर करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक घंटा देरी से संचालित हुईं सभी फ्लाइट
पिथौरागढ़। सुबह के समय कम दृश्यता होने से नैनीसैनी एयरपोर्ट से सभी विमान सेवाएं लगभग एक घंटा देरी से संचालित हुई। शुक्रवार को पिथौरागढ़ से हिंडन के लिए 11.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन कम दृश्यता के कारण विमान 55 मिनट देरी से 12.25 बजे रवाना हुआ। इसी तरह हिंडन से नैनीसैनी के लिए विमान को एक बजे उड़ान भरकर दो बजे पहुंचना था, जबकि विमान 3 बजकर 5 मिनट पर नैनीसैनी पहुंचा। इसके बाद इस विमान ने 3.25 बजे देहरादून के लिए उड़ान भरी।
यह यात्री हिंडन को गए- महेंद्र सिंह लुंठी, रेखा मखौलिया, जोश मेहता, मुकुल मेहता, ललित मोहन, हर्षवर्द्धन शर्मा, अंतर्यामी सिंह, राजेश सिंह, रीता सिंह।
विज्ञापन

यह यात्री नैनीसैनी पहुंचे- अंजू बाला, इरीना हुसैन, ओपी खरबंदा, सीमा खरबंदा, किशोर पाहवा, नावेद कुरैशी, गुंजन सिन्हा, सौरभ सिन्हा, पवन तिवारी।
फोटो- 11पीटीएच 20पी एवं 21पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें