फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डिप्लोमा इंजीनियर मांगों पर अड़े, नारेबाजी की

Wed, 25 Mar 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डिप्लोमा इंजीनियरों ने अपनी मांगों के लिए धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो वह उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। हड़ताल के चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट विकासखंड के सभी विभागों में कार्यरत अभियंताओं ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि विश्राम गृह के पास धरना देकर नारेबाजी की। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रांतीय सदस्य पंकज मेहरा के नेतृत्व में अभियंताओं ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष कमला टम्टा, गौरव बिष्ट, तारा सिंह, मनोज नाथ, तस्लीम अहमद, गरिमा ओली, शीतल रावत, कृष्णा पिपलिया आदि मौजूद रहे।
चंपावत में भी गरजे अभियंता, धरना दिया
चंपावत। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में बुधवार को अभियंताओं ने धरना देकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि उनके हितों की सरकार अनदेखी कर रही है। वह लंबे समय से 26 वर्ष की सेवा के बाद 8700 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली, जल संस्थान और निगम का एकीकरण, राजकीयकरण करने आदि की मांग सरकार से कर रहे हैं। एक ओर मार्च का महीना चल रहा है।
विज्ञापन

आरडब्लूडी, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई समेत कई विभागों के अभियंताओं के हड़ताल पर जाने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन में शाखा सचिव सचिन पुनेठा, चंदन भारद्वाज, हयात राम, करन किशोर भट्ट, पंकज राय, विशाल उप्रेती, मनोज बिष्ट, मोहित फर्त्याल, नीरज पुजारी, पंकज पटवा, नंदन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें