फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नवंबर में चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान

Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में एक से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 चलाया जा रहा है। वरिष्ठ कोषाधिकारी मयंक सक्सेना ने बताया कि अभियान के तहत पेंशनर्स को मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वृद्ध और असमर्थ पेंशनर्स के घर जाकर भी सत्यापन किया जाएगा। नवंबर में चार शिविर लगेंगे। चार नवंबर को पाटी, 16 को लोहाघाट, 23 को टनकपुर और 27 नवंबर को चंपावत कोषागार में शिविर आयोजित होंगे। पेंशनर्स jeevanpraman.gov.in पर प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। समस्या होने पर गौरव कुमार भारती से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें