फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बकोड़ा में बीएसएनएल नेटवर्क ठप, बढ़ी परेशानी

Mon, 02 Nov 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। विकासखंड चंपावत की सीमांत ग्राम पंचायत बकोड़ा में बीएसएनएल की संचार सेवा इन दिनों बदहाल है। नेटवर्क ठप रहने से तीन सौ से अधिक ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों और रिश्तेदारों से संपर्क करने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामान करना पड़ता है। क्षेत्र में बीएसएनएल के अलावा किसी अन्य मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है। नेटवर्क न होने से संकट के समय अपनों से संपर्क करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। नेटवर्क के अभाव में ग्रामीणों के मोबाइल फोन शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीण बलवंत सिंह बोहरा ने बताया कि बकोड़ा में बीएसएनएल की सेवा महज दो दिन तक सुचारु रहती है। इसके बाद हफ्तों तक नेटवर्क ठप हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें