फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: दस दिन में चौथी बार बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम, लोगों पर फिर पड़ी महंगाई की मार

Mon, 25 May 2026 05:19 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल पहली बार 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है जिससे आम जनता और कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल के दाम फिर बढ़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में ईंधन की कीमत फिर से बढ़ने से आम से लेकर खास की चिंता बढ़ गई है। जिले में पहली बार पेट्रोल शतक के पार पहुंच गया है जबकि डीजल भी सेंचुरी मारने के करीब ही है। बीते 10 दिन में चौथी बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। पेट्रो पदार्थों के दामों में आए दिन हो रही वृद्धि से जनता के पसीने छूटना शुरू हो गए हैं और उन्हें महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है।

बीते रविवार को जिले में पेट्रोल की कीमत 99.60 जबकि डीजल की कीमत 94.59 रुपये थी। दूसरे दिन ही सोमवार को पेट्रोल 2.55 रुपये महंगा होकर 102.15 रुपये पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 2.72 रुपये बढ़कर 94.59 से 97.31 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। आम तौर पर जिले में पर्यटन नगरी मुनस्यारी में अन्य हिस्सों की अपेक्षा ईंधन सस्ता मिलता है। यह पहली बार है जब मुनस्यारी में भी पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है। 10 दिन में डीजल-पेट्रोल की कीमत में भारी उछाल आने से आम से लेकर खास की चिंता बढ़ गई है।

कारोबारियों ने महंगाई तो टैक्सी संचालकों ने ईंधन महंगा होने से किराया बढ़ने के संकेत दे दिए हैं। कारोबारियों और टैक्सी संचालकों के साथ आम लोगों का कहना है कि डीजल-पेट्रोल महंगा होने से महंगाई बढ़ेगी तो इससे सभी को दिक्कत होगी। भाड़ा बढ़ने से रोजमर्रा का सामान महंगा होगा तो किराया बढ़ने से सफर भी महंगा हो जाएगा। आम जनता को इसकी मार सहनी होगी।

डीजल और पेट्रोल महंगा होना सभी के लिए दिक्कत है। ईंधन महंगा होने से किराया बढ़ाना टैक्सी संचालकों के लिए मजबूरी है। इस मामले में प्रदेश पदाधिकारियों से वार्ता चल रही है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। यदि किराया नहीं बढ़ाया गया तो नुकसान होगा। - नवल किशोर, अध्यक्ष, टैक्सी यूनियन, पिथौरागढ़

डीजल महंगा होने से तय है कि भाड़ा बढ़ेगा। यदि ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा नहीं बढ़ाया तो उनके लिए घर का खर्च निकालना मुश्किल हो जाएगा। कई ट्रांसपोर्टर वाहन बेचने का मन बनाने लगे हैं। भाड़ा बढ़ेगा तो महंगाई भी बढ़ेगी। सभी पर इसकी मार पड़ेगी। - भूपेंद्र कुंवर, अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट यूनियन, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें