फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट नगर पालिका ने हटाए नौ अस्थायी कर्मचारी

Fri, 12 Jan 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। एक ओर सरकार युवाओं को रोजगार देने की बात करती है। दूसरी ओर लंबे समय से डीडीहाट नगर पालिका में अस्थायी रूप से तैनात आठ सफाई कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। इससे उनके परिवार के सामने भरण पोषण की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट में लंबे समय से सफाई का कार्य कर रहे आठ कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी हो चुके हैं। प्रशासक एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने ईओ को इन कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए हैं। ईओ मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि पूर्व में नगर पालिका में कर्मचारियों की कमी के कारण आठ अस्थायी कर्मचारियों को रखा गया था। अब टैक्स वसूली सहित कई नये स्थायी कर्मचारियों के आने के बाद नौ अस्थायी कर्मचारियों को नोटिस देकर हटा दिया गया है। हटाए गए कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय तक कार्य कराने के बाद इस तरह हटाना गलत है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को कहां लेकर जाए कैसे उनका भरण पोषण करें। इसका जवाब नगर पालिका को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें