फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ढुंगातोली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Feb 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ढुंगातोली के ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण में कटी जमीन का मुआवजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मुआवजा शीघ्र नहीं देने पर एनएच जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2013 में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान उनकी भूमि काटी गई थी लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्रामीण राम सिंह ने कहा कि 25 प्रभावित परिवार लंबे समय से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान मान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, लच्छी राम, गंगा देवी, मानमती देवी, सरस्वती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें