फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरकुच के ग्रामीणों ने 10 सालों के लिए ढोलाखोली जंगल को भगवान असुर देव और माता समेजी को समर्पित

विज्ञापन
सिरकुच के ग्रामीणों ने 10 सालों के लिए ढोलखोला के जंगल को भगवान असुर देव माता समेजी को समर्पित किया - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पर्यावरण संरक्षण के लिए नेपाल से सटे सिरकुच के ग्रामीणों ने ढोलखोला के जंगल को 10 साल के लिए भगवान असुरदेव और माता सेमजी को समर्पित किया। ग्रामीणों ने सर्वसर्वसम्मति से विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर जंगल को असुर देव और माता समेजी को चढ़ाया। इस दौरान ग्रामीण ढोलखोला के जंगल की सुरक्षा के साथ ही पौधरोपण भी करेेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सिरकुच के ग्रामीणों ने ढोलखोला के जंगल को भगवान असुरदेव और माता समेजी को समर्पित किया। ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने पूजा कर 10 साल तक जंगल की रक्षा करने का संकल्प लिया।
प्रधान मनीषा बिष्ट ने बताया कि ढोलखोला जंगल 35 से 40 किमी तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि ईष्ट देव को जंगल चढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति लिया गया है। इस दौरान जंगल की सीमा पर भगवान असुरदेव और माता सेमजी के ध्वजों की स्थापना की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों की ओर से चलाई गई पहल की लोगों ने सराहना की है। इस मौके पर पूर्व सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट, दीवान सिंह, राम सिंह, हिरा चंद, विजय कुमार, सोनू कुमार, दिपेश कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें