फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धौलीगंगा पावर स्टेशन का बांध सिल्ट से भरा, आज छोड़ा जाएगा पानी

Sat, 26 Sep 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना के बांध में सिल्ट भर गई है। 27 और 28 सितंबर को बांध की सफाई की जाएगी। भारी बारिश के बीच बांध से पानी छोड़ने पर काली नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पावर स्टेशन और प्रशासन ने किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

धारचूला स्थित धौलीगंगा पावर स्टेशन के बांध में जमा सिल्ट की रविवार सुबह 12 बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक 34 घंटे सफाई की जानी है।
पावर स्टेशन के मुताबिक, इस दौरान बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जाएगी। एनएचपीसी ने धारचूला सहित चंपावत और नेपाल के दार्चुला प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा व एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया है।
वरिष्ठ प्रबंधक, बांध विभाग धौलीगंगा पावर स्टेशन संबंधितों को पत्र भेजकर बताया कि इससे काली नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में एनएचपीसी की बांध संचालन गाइडलाइन के तहत आवश्यक कदम उठाने होंगे। वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें