फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यपालक निदेशक ने किया धौलीगंगा पावर स्टेशन का दौरा

विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवान एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक राजेश शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एनएचपीसी लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यपालक निदेशक राजेश शर्मा ने सोमवार को धौलीगंगा पावर स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने धौलीगंगा पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रीतपाल सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ तपोवन स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के जवानों ने सोमवार को एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यपालक निदेशक को तपोवन प्रशासनिक भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कार्यपालक निदेशक ने पावर हाउस एवं सर्जशॉफ्ट में किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का जायजा लिया।
बताया कि धौलीगंगा पावर स्टेशन में बांध, एचआरटी टनल, शर्जशॉफ्ट, एडिट एवं पावरहाउस में कई अनुरक्षण कार्य चल रहे हैं। इसके लिए पावर स्टेशन के बांध को खाली किया गया है। कार्यपालक निदेशक ने अनुरक्षण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक प्रभारी प्रीतपाल सिंह ने कार्यपालक निदेशक को धौलीगंगा पावर स्टेशन में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें