फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में पेट्रोल-डीजल का संकट

Wed, 22 Feb 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
सड़क निर्माण का मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार दिन पहले सड़क के मलबे से क्षतिग्रस्त निगालपानी स्थित पेट्रोल पंप की अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। नतीजतन धारचूला में दो दर्जन वाहनों का संचालन बंद हो गया है। वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल के लिए 30 किलोमीटर दूर जौलजीबी और 45 किलोमीटर दूर ओगला जाना पड़ रहा है। इस कारण वाहन स्वामियों को पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 15 रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के मैनेजर कैलाश चंद्र जोशी के अनुसार अब तक ठेकेदार ने नुकसान का मुआवजा नहीं दिया है। इस कारण पंप की मरम्मत नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि दोनों पंप टूट गए हैं, यदि सड़क निर्माण करने वाला ठेकेदार जल्दी मरम्मत के लिए धनराशि नहीं देता तो वाहन चालकों को लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल का संकट झेलना पड़ जाएगा। 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे फुलतड़ी के लिए बन रही सड़क का मलबा गिरने से पेट्रोल पंप को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने इस मामले का अब तक कोई समाधान नहीं निकाला है। पुलिस भी ग्रामीणों और ठेकेदार की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में उलझी है। वाहन चालकों का कहना है कि दूर से पेट्रोल-डीजल लाकर ज्यादा दिन तक वाहनों का संचालन संभव नहीं हो पाएगा। धारचूला में एकमात्र यही पेट्रोल पंप है। धारचूला से रोजाना दर्जनों वाहन पिथौरागढ़, नारायणआश्रम, बरम, बंगापानी, मांगती, पांगला के लिए जाते हैं। सभी वाहन चालक पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण परेशान हो गए हैं। वाहन कम चलने से यात्रियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि ठेकेदार चंद्र सिंह के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज हो चुका है, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। फिलहाल सड़क निर्माण का काम रोक दिया गया है और पेट्रोल पंप को दोबारा चालू करने का काम दो दिन के भीतर शुरू हो जाएगा। पंप मैनेजर जोशी का कहना है कि पंप को नए सिरे से चालू करने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें